अतुल राय की खास रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में राजातालाब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर महगांव गंभीरीपुर बासवाड़ी के पास से चोरी करने वाले अभियुक्त कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद, निवासी ग्राम महगांव गंभीरीपुर, थाना राजातालाब वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त* कार्तिकेय पटेल ने बताया कि दि0 18/12/2022 को मयंक डिजिटल स्टूडियो एवं सहज जन सेवा केन्द्र से Redmi note-10 मोबाइल चोरी किया था मोबाइल में लगा सिम निकालकर फेक दिया था अपना सिम लगाया था और कुछ दिन बाद रेलवे स्टेशन पर चलते फिरते व्यक्ति को 1000/- रूपये में बेच दिया था, बिक्री के 500 रूपये मेरे पास है, शेष रूपये खर्च कर दिया हूँ, जिसके सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0240/2022 धारा-379/411 भादवि पंजीकृत है तथा दि0 27/02/2023 को नंदघर आंगनवाड़ी केन्द्र असवारी से 3 पैनल चोरी किया था जिसमें से 2 पैनल 1200 रुपए में चलते फिरते ब्यक्ति को बेच दिया था जिसमें से 500/- रूपये मेरे पास है शेष रूपये खर्च कर दिया हूँ । अभियुक्त के निशानदेही पर 01 अदद पैनल बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0037/2023 धारा- 379/411भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त के पास से वीवो मोबाइल बरामद हुआ है जिसकी जाँच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद, निवासी ग्राम महगांव गंभीरीपुर, थाना राजातालाब उम्र करीब 22 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-*vivo मोबाइल एक अदद, एक अदद सिम जिओ कंपनी का व 500,500 रुपये के दो नोट बरामद हुए और एक अदद सोलर पैनल बरामद ।
*आपराधिक इतिहास-*1.मु0अ0सं0 - 0187/2018 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रोहनिया पुलिस कमि0 वाराणसी ।2.मु0अ0सं0 - 0244/2020 धारा -379/411/420 भादवि थाना रोहनिया पुलिस कमि0 वाराणसी ।3. मु0अ0सं0 – 0245/2020 धारा -3/25 आर्म्स एक्ट थाना रोहनिया पुलिस कमि0 वाराणसी ।सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग का विवरण–*1. मु0अ0सं0 0240/2022 धारा- 379/411भादवि थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी।2.मु0अ0सं0 0037/2023 धारा- 379/411भादवि थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*उ0नि0 उमेश कुमार, उ0नि0 पवन कुमार यादव,हे0का0 शालिक सिंह यादव, हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी ।