UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आयर में तेरहवीं में भोज की जगह पर्यावरण संरक्षण एवं गरीबों की सेवा का लिया संकल्प।*

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 

*हरहुआ।* हरहुआ विकास खंड के आयर ग्राम पंचायत में अशोक कुमार यादव ने अपने पिता की तेरहवीं का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं गरीबों में अन्न वितरण कर सेवा का संकल्प लिया। तेरहवीं के दिन मंगलवार को आम और लीची का पेड़ लगाया।शोक सभा का आयोजन में अपने पिता के तेरहवीं पर अशोक कुमार यादव ने कहा कि आम और लीची का पेड़ बहुवर्षी होता है। जो कार्बन डाई आक्साइड को अवशोषित कर जीवन दायिनी आक्सीजन देता है। जिस तरीके से पेड़ो की कटाई घरों का निर्माण हो रहा है लोगो को आक्सीजन की कमी हो रहीं है। आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन उपलब्ध रहे सभी लोगो को पेड़ लगाना चाहिए।विजय बहादुर यादव ने कहा कि जरूरत मंदों को अन्न का दान दिया जाना चाहिए। ईश्वर चंद पटेल ने कहा कि अंबेडकर जी ने बहुत पहले इसका विरोध किया था। लोगो को जागरूक किया था। रामबालक यादव ने कहा कि कुरीति चाहे जिस धर्म की हो खत्म हो जाना चाहिए। लालजी यादव,दिनेश यादव गायक,राजू मौर्य,गुज्जन यादव ग्राम पंचायत सदस्य मनोज यादव आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य ने किया। संचालन आर डी यादव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News