संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वाछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस | टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से मु0अ0सं0-219/23 धारा 420 भादवि मु0अ0सं0-139/23 धारा 420 भादवि. मु0अ0स0-214/23 धारा 420 भादवि व मु0अ0सं0-366/22 धारा 420 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र स्व0 ब्रजनाथ सिंह निवासी काझा रानीपुर कहा जनपद मऊ हाल पता संजय नगर कालोनी अकथा चौराहा थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी व मु0अ0सं0-14/23 धारा 420 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आफताब पुत्र एकलाख खान नि0 फ्लैट नं0 48 शिवनगर कालोनी, चांदमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को दिनांक- 18.07.23 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 06 अदद एटीम कार्ड, 15750/- रुपये नगद व घटना मे प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विवरण पूछताछ 1 अभियुक्त आदित्य सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 15.07.2023 को दोपहर में बौलिया पर UBI ATM के अन्दर से मैंने एक महिला का ATM बदलकर 25000/- रुपया उसके खाते से निकाल लिया था. लहरतारा के पास कैनरा बैंक के ATM से एक सप्ताह के पहले एक व्यक्ति ATM से पैसा निकाल रहा था और उसका ATM फस गया था तो मैंने बाद में उस ATM को निकालकर दूसरे ATM से 8000/- रुपए निकाल लिया था जो खाने पीने में खर्च हो गए। मई के महीने में लहरतारा स्थित यूनियन बैंक ATM से 11000/- रुपए इसी तरह से कार्ड बदलकर मैने निकाल लिया था और ककरमत्ता स्थित HDFC बैंक ATM के अन्दर से एक व्यक्ति का ATM कार्ड फसाकर 150000/- रुपए हमने निकाल लिये थे। यह 15750/- रुपए जो मेरे पास से बरामद हुए हैं, यह वही पैसा है जो हमने मेरा दोस्त अकुर उर्फ बाला जो प्रतापगढ़ का रहने वाला है, हम दोनो लोग मिलकर इस तरह की घटना करते है और जो 15.07, 23 को बौलिया स्थित UBI ATM से एक महिला का कार्ड बदलकर 25000/- रुपए निकाले थे और उस दिन मैं इसी गाड़ी से था और यही हेलमेट पहना था, यह गाडी मेरे दोस्त अमरेस सिंह की है जिसे में मांग कर लाया था। मैं और भी पैसा प्राप्त होता है वो आपस में बांट लेते है।2- अभियुक्त आफताब ने पूछताछ करने पर बताया कि जनवरी माह में मैने ATM के अन्दर घुसकर एक व्यक्ति का ATM बदलकर 15000/- रुपए निकाल लिया था और माह मार्च व जनवरी 2023 मे भी सिन्धौरिया क्षेत्र से दो घटनाओं को इसी तरह से अंजाम दिया था, इसके अलावा पिछले महीने में महमूरगंज क्षेत्र से भी इसी तरह एक घटना किया था। मैं और मेरा दोस्त नौशाद जो मानधाता प्रतापगढ़ का रहने वाला है, हम दोनो मिलकर ATM के अन्दर घुसकर चालाकी से ATM कार्ड बदलकर पैसा निकाल लेते है और प्राप्त पैसो को आपस में बांट लेते हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र,उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित,हे0का0 सुनील कुमार राय,हे0का0 शक्ति सिंह,हे0का0 शत्रुधन सिंह,का0 सूर्यभान सिंह,का0 रामकुमार,का0 अवनीश कुमार पाण्डेय (कमाण्ड सेन्टर सिगरा) कमिश्नरेट वाराणसी। 9-चालक मैनेजर सिंह चौहान थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।