UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाज बनाने की दिशा में युवाओं ने लिया शपथ*

Updated on: 20 July, 2026

आनंद राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर- चोलापुर विकासखंड के प्रभु नारायण पीजी कॉलेज में संवैधानिक मूल्य पर चर्चा किया गया जिसमें संविधान बनाने का उद्देश्य पर चर्चा किया गया जिस से निकल कर आया की संविधान सभी को एक धागे में बांधने का काम किया महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के मूल्यों पर पर चर्चा कर युवाओं में समझ बनाया गया तत्पश्चात मूल अधिकार मूल कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए धर्म को लेकर जो इस समय अलगाव दिख रहा है उस पर चर्चा किया गया तथा संविधान किसी भी धर्म को मान्यता नहीं देता है सभी धर्मों का आदर करता है तथा वर्तमान समय में युवाओं को रोजगार के लिए कम होते अवसरों पर समझ विकसित करते हुए शपथ लिया गया की एक अच्छे राष्ट्र निर्माण हेतु संविधान को आधार बनाएंगे कार्यक्रम में 55 युवा किशोरियों ने भागीदारी किया प्रशिक्षक के रूप में सूबेदार की भागीदारी थी संचालन फातिमा ने किया है धन्यवाद प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News