अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर।* रामेश्वर -हरहुआ क्षेत्र के गाँवो में ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को अपने पुत्रों के लंबी उम्र की कामना के साथ संकठी चतुर्थी (गणेश चौथ) का व्रत रखा। पूरे दिन अन्न,जल का त्याग कर माताओं ने रात में चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य दिया और विधि विधान से प्रथम पुज्य श्रीणेश एवं माता गौरी का पूजन किया।क्षेत्र के रामेश्वर गणेश मंदिर,बरेमा गणेश मंदिर,भुईली और देहालीविनायक गणेश मंदिर हरहुआ,आयर,बेलवरिया में भक्तो का मन्दिर में भीड़ लगी रही।अरुणा देवी,नीलम,अनीता पटेल,रागिनी,खुशी पटेल सहित अन्य महिलाओं ने भगवान श्रीगणेश एवं माता गौरी का पूजन अर्चन किया। गणेश को प्रिय लड्डू,दूर्वा,पान,सोपारी आदि चढ़ाया। माताओं ने अपने पुत्रों के हाथों दिए जल से उदय होते चंद्रमा को अर्घ्य दिया।पूजन शंख ध्वनि से शांत वातावरण में भक्ति भाव घोल दिया।