UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बीजेपी नेता के यहां लाखो की चोरी,जांच में जुटी चोलापुर पुलिस*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गाव स्थित पपिंग सेट के कमरे से चार पहिया वाहन से आये चोर मंगलवार की रात लाखों का माल उड़ा ले गए। पपिंग सेट मालिक शरद सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जाँच की। शरद सिंह के घर से करीब 400 मीटर पर उनका पुश्तैनी पपिंग सेट का कमरा है इसमें कृषि यंत्र भी रखे हुए थे।पपिंग सेट के पास शरद सिंह के परिवार का शिव मंदिर है बुधवार की सुबह रामप्रसाद विश्वकर्मा शरद सिंह के घर से मंदिर की चाभी लेकर दर्शन करने पहुंचे। रामप्रसाद ने शरद सिंह के परिवार को सूचना दी मौके पर पहुंचे शरद सिंह ने डायल 112 पर सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मौके पर खेत में चार पहिया वहाँ के निशान मिले इससे आसंका जताई जा रही है की जो रात में चार पहिया वहाँ से आये थे और उसी पर लाद पर समान को उठा ले गए।प्रकरण संज्ञान में है पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है घटना के परिपेक्ष में चारा मशीन, व कोल्हू, गन्ना पेरने वाला, तथा एक मोटर ,खेत में स्थित मकान से चोरी किए जाने की बात बताई जा रही है पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर गहन छानबीन की जा रही है।थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया की तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीकृत की जायेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News