विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।बड़ागांव थाना अंतर्गत हरहुआ रिंग रोड फेज 2 पर हरहुआ हाइवे से 100 मीटर की दूरी पर राजातालाब की तरफ से आ रही ट्रक (कन्टेनर)की चपेट में आने से महगांव राजातालाब से शादी से लौट रही उषा देवी उम्र 54 वर्ष की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला मूल रूप से भैसौड़ी गांव थाना सारनाथ की निवासिनी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने बहन के घर शादी में सम्मिलित होने के बाद घायल रामसेवक मौर्य 30 वर्ष के बाइक से वापस घर जा रही थी।घटना की सूचना पर हरहुआ चौकी व बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर शिवपुर पोस्ट मार्टम स्थित मर्चरी में दाखिल कराया और घायल को पीएचसी हरहुआ में भर्ती कराया।पुलिस ट्रक(कंटेनर )और चालक को कब्जे में लेकर बड़ागांव थाने भेज दिया। घटना को लेकर कुछ समय तक रिंग रोड पर जाम लग गया। कुछ देर बाद हरहुआ चौकी पर घरवाले भी पहुंच गए।