UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एडीओ सहकारिता ने आयर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर दिया कड़ा निर्देश **।

Updated on: 21 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

गाइडलाइंस का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ईमानदारी और पारदर्शिता से खरीदें धान।

वाराणसी,हरहुआ।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता हरहुआ अवधेश सिंह ने आयर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे बैनर,इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमीमापक यंत्र ,बोरा मिला।अभिलेख नियमित व अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए।सचिव तथा केन्द्र प्रभारी दुर्गा मिश्र ने बताया कि अभी क्षेत्रीय किसानो का धान तैयार नहीं हुआ है किन्तु केन्द्र पर 32 कृषको द्वारा रजिस्ट्रेशन कराकर सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दी गई है ।केन्द्र पर धान की आवक मे अभी दस दिनों का विलंब है।एडीओ सहकारिता हरहुआ ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपए प्रति कुंटल शासन द्वारा निर्धारित किया गया है और खरीद के चौबीस घंटे मे किसान के खाते मे भुगतान प्राप्त होगा।
 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News