UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फालोअप : सर्राफा व्यवसाई से लूट का मामला  

Updated on: 13 June, 2026

 विवेक राय की खास रिपोर्ट

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के सिहुलिया ग्राम समीप वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार शाम 05:40 बजे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के दम पर दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसाई से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन नकाबपोश और एक चेहरा खोले हुए था। छिनैत नगदी जेवर के साथ बाइक भी छीन ले गये थे। मौके पर पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन समेत पुलिस के संबंधित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। भुक्तभोगी बयान व तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस क्षेत्र के हाजीपुर, धरसौना, चोलापुर, बलिरामगंज, दानगंज समेत दर्जनों अस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस टीम जुटी रही। एसीपी सारनाथ सर्किल अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए अपराधियों के साथ-साथ पुराने अपराधियों की भी कुंडली खंगाली जा रही ह जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गले में पहनी सोने की माला भी नोच ले गए थे छिनैत*घटना के पीड़ित रमाशंकर सेठ ने बताया कि उनके गले में पहनी सोने की रुद्राक्ष की माला भी छिनैत नोच ले गए थे जिसका कुछ हिस्सा टूटकर उनके शर्ट में फंसा रह गया था। सोमवार देर रात्रि घर पहुंचने पर जानकारी हुई। घटना के बाद बदहवासी में सोने की माला नोचने की जानकारी वह पुलिस को नहीं दे पाये थे। वही बताया कि उनकी हाजीपुर स्थित दुकान पर पूर्व में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। घटना को लेकर स्वर्णकारों में आक्रोश*सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई घटना को लेकर जनपद के सर्राफा व्यवसायियों में आक्रोश बना हुआ है। सोनार नरहरि सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण सेठ की अगुवाई में, जिलाध्यक्ष सोनू सेठ, अशोक सेठ, आनंद सेठ, दिलीप सेठ, अतुल सेठ, पिंटू सेठ, राहुल सेठ, विवेक सेठ, राकेश सेठ, करिया सेठ समेत अन्य सराफा व्यवसायियों ने मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दुर्गेश मिश्रा से मुलाकात कर मामले के जल्द खुलासे की मांग की। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेठ ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो सराफा व्यवसाई धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News