विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत बेला तिराहे के समीप मंगलवार रात्रि बाइक में पेट्रोल भरा कर घर वापस लौट रहे दलित युवक को घेराबंदी कर मनबढ़ों ने पीट दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक की जेब में रखे हुए रुपए भी छीन लिए। जानकारी के अनुसार कटारी ग्राम निवासी राहुल कुमार मंगलवार रात्रि बेला तिराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप से जैसे ही बाइक में पेट्रोल भराकर घर की तरफ चला, मौके पर मौजूद दो मनबढ़ युवकों ने उसे रोककर मारपीट घायल कर दिया। राहुल का आरोप है कि दोनों ने उसकी जेब से 06 हजार रूपये भी छीन लिए तथा गाली-गलौज देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बताने के अनुसार घटनास्थल के समीप पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की उक्त घटना रिकार्ड है। पीड़ित ने चोलापुर थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।