संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार / वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ व रोहनिया के नेतृत्व में थाना चौबेपुर, चोलापुर व लोहता पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.07.2023 को दबिश देकर कुल 06 वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर,चौबेपुर व लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थाना चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 रमेश चन्द्र, उ0नि0 अंकित कुमार राय, उ0नि0 महेन्द्र यादव, उ0नि0 पंकज यादव, हे0का0 विनीत कुमार सिंह, हे0का0 महेन्द्र यादव, का0 विनय कुमार यादव व का० सत्यवीर थाना चौबेपुर,थाना चोलापुर प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, का० हिमाशू सिंह व का० दिनेश कुमार थाना चोलापुर,थाना लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उ0नि० स्वतन्त्र सिंह, उ0नि0 पवन पाण्डेय, हे0का0 विकल्प राय व हे0का0 भागीचन्द थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।