UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रधानसंघ हरहुआ ने एडीओ सहकारिता को सौंपा ज्ञापन*

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*प्रधानो द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी को मंगलवार को सौंपा जाएगा ज्ञापन*।हरहुआ।पंचायती ग्रामप्रधान संगठन जिला वाराणसी द्वारा कल मंगलवार को जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस क्रम मे प्रधान संघ हरहुआ की ओर से ग्रामप्रधान पूरबपुर ओमप्रकाश पटेल और ग्रामप्रधान काकलपुर कन्हैयालाल यादव ने एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह को इस आशय का ज्ञापन सौंपा।प्रधानसंघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव ने बताया कि ग्रामपंचायत को आवंटित फंड मे पंद्रह प्रतिशत कटौती करके गोआश्रय केंद्र वाली ग्रामपंचायतो को पैसा ट्रांसफर करने का दबाव डाला जा रहा है, वही इसके पूर्व ग्रामपंचायत की निधि मे कटौती करके क्षेत्रपंचायत और जिलापंचायत का आवंटन बढ़ा दिया गया।मधुबनयादव ने कहा कि समस्त प्रधान इस आक्रोश को कल शास्त्री घाट से पदयात्रा निकाल कर अभिव्यक्त करेगे।सभी प्रधान पैदल मार्च करते हुए एक बजे जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगे और इस अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज कराँएगे।ज्ञापन देते समय उदयप्रताप सिंह उपाध्यक्ष प्रधान संघ,आशीष राजभर,अमित कुमार सिंह नीलू,गौरव सिंह शालू, संजय औरा,रवीन्द्र यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News