UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस अधीक्षक,वाराणसी ग्रामीण की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया

Updated on: 17 April, 2026


अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।बुधवार 19-10-2022 को  पुलिस अधीक्षक,वाराणसी ग्रामीण की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारियो के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी  जिसमें जनपद में लम्बित हत्या,लूट,डकैती,चोरी व महिला सम्बन्धी अपराधो की विस्तृत समीक्षा की गयी साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधो (पाक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने हेतु आदेशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी बड़ागांव सदर पिण्डरा तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News