अतुल राय की खास
*धर्मराज ने बनारस अभिमन्यु, सौरभ यादव ने बनारस कुमार एवं अंशु ने बनारस बाल केशरी 2022 का पहना ताज।
*स्व मगनु यादव एवं भोला पहलवान की स्मृति में डुहियां अखाड़े पर हुआ विशाल कुश्ती दंगल।
पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़। वाराणसी।स्वर्गीय मगनु यादव एवं भोला पहलवान की स्मृति में बसंतु खलीफा व्यायामशाला डुहिया पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में चंदन (मुगवार) के पहलवान ने बनारस केसरी का खिताब जीता। वही धर्मराज (कपिसा) ने बनारस अभिमन्यु,सौरभ यादव (नए पूरा) ने बनारस कुमार एवं अंशु यादव (गया सेठ) ने बनारस बाल केसरी का ताज अपने सिर पर पहना। दंगल में तीन सौ पहलवानों ने खिताब जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया।मंगलवार देर रात को फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में बनारस केशरी 2022 के लिए चंदन (मुगवार) ने अजीत (डी एल डब्लू) को कड़े मुकाबले में पटकनी देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। सबसे दिलचस्प मुकाबला बनारस अभिमन्यु के लिए देखने को मिला। धर्मराज (कपीसा) विजेता बनाम मिथिलेश यादव (गया सेठ) के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे 15 और 9 के अंतर से धर्मराज ने जीत हासिल की। बनारस कुमार का फाइनल मुकाबला रामजन्म (बनियापुर) और सौरभ (नैपुरा) के बीच कुश्ती लड़ी गई। सौरभ ने रामजनम को अंको के आधार पर जीत हासिल की। बनारस बाल केशरी के लिए अंशु यादव (गया सेठ) ने अपने ही अखाड़े के पहलवान चंदन यादव को पराजित कर दिया।कुश्ती दंगल में बनारस केशरी के विजेता को गदा 10 हजार रुपए नगद, उपविजेता को पांच हजार नगद के साथ शील्ड, बनारस कुमार को गदा और पांच हजार 100 सौ रुपया नगद उपविजेता को 25 सौ नगद के साथ शील्ड,बनारस अभिमन्यु को गदा एवं तीन हजार नगद,द्वितीय को 15 सौ एवम् शील्ड तथा बनारस बाल केशरी को एक गदा रू 15 सौ नगद एवम् द्वितीय को एक शील्ड को एक हजार रूपए नगद एवम् प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।दंगल कमेटी के अध्यक्ष सुरेश यादव,उस्ताद खंजाटी पहलवान,ग्राम प्रधान दिनेश यादव,कन्हैया यादव,बुल्लू पाल,नत्थू यादव,राजेंद्र पहलवान,सूबेदार यादव,रामकिशन पहलवान ने पहलवानों एवं अतिथियों का स्वागत बनारसी साफा बांधकर किया। रेफरी व निर्णायक की भूमिका में वेद प्रकाश यादव,राजेश शर्मा,भैरो पहलवान,जावेद पहलवान,रोशन लाल यादव विनोद चौधरी,सुभाष पहलवान,अशोक पहलवान पारस पहलवान,महेंद्र पहलवान,गजानंद यादव रहे। संचालन जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया।