विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर ब्लाक के ग्रामसभा हाजीपुर के दुमितवाँ गांव में माँ ब्रम्हचारिणी देवी(बड़की मईया)व दुर्गा माता मंदिर में दीपोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। युवाओं में देव दीपावली के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हाथों में झाड़ू लेकर युवकों की टोली सफाई अभियान में जुटी रही। देव दीपावली पर बड़की मईया व दूर्गा मईया के मंदिर रोशनी से जगमग होंगे।देव दीपावली पर चोलापुर ब्लाक में माता रानी का मंदिर हजारों दीपों से सजाई गई। इसमें दुमितवाँ गांव स्थित शंकर भगवान के मंदिर पर भी युवाओं ने देव दीपावली पर भव्य रूप से पूरे गांव को सजाया है।देव दीपावली के इस मौके पर बड़की मईया के पुजारी रामजीत राय,समाजसेवी स्वामीनाथ राय,समाजसेवी नीरज शर्मा डिम्पल,गणेश शर्मा,श्यामलाल राय,समाजसेवी आनंद राय,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक राय,आशीष राय,विकास सिंह,आयुष राय मनीष,मिठाई सिंह,चंदा सिंह,बबलु सिंह,आशीष यादव,सुधाकर यादव तमाम गांव के युवा देव दीपावली को बड़े ही धूमधाम से मनाए।