UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जिलाधिकारी ,सीडीओ ने जिले में टॉपटेन में आने पर किया मोना पटेल छात्रा की सम्मान।*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 

हरहुआ,वाराणसी।हरहुआ ब्लाक के सराय काजीग्राम पंचायत के रहने वाले गरीब परिवार के रमाशंकर को तीन पुत्रियां ही हैं।जो लड़कियों को कड़ी मेहनत कर पढ़ाते हैं। जिले के टॉपटेन में इनकी पुत्री मोना पटेल 96% अंक प्राप्तकर 6वा स्थान बनाया। इसकी मेहनत को देखते हुए आज डीएम व सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वीएसवी इंटर कालेज वार सरायकाजी में तीनों बहनों ने पढ़ाई की है।मोना पटेल ने बताया कि पढ़ने के लिए दिन व रात में मिलाकर 5 से 6 घण्टे पढ़ती हु। घर के किसानी में भी हाथ बटा लेती हूं। सिबिल सेवा में जुड़कर देश की सेवा करूंगी। कोचिंग में विशेष रुचि नही रही। पिताजी प्रायवेट नौकरी करते हैं।विद्यालय के प्रबंधक विवेक तिवारी व स्कूल की शिक्षिकाओं व शिक्षकों ने भी सम्मान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News