UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खेलो बनारस में युवाओं ने आजमाया भाग्य विजेताओं को मिलेगा ब्लॉक स्तर पर खेलने का मौका

Updated on: 17 April, 2026

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट

 

*(खेलो बनारस-2022 के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन)*

 

*वाराणसी,रामेश्वर।* क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के न्याय पंचायत बरेमा की खेल प्रतियोगिताएं कम्पोजिट विद्यालय बरेमा में आयोजित हुईं। इसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सेवापुरी के मन्त्री शैलेन्द्र विक्रम ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 100, 200 400, 800 मी० दौड़,लम्बीकूद,ऊँचीकूद,कुश्ती,खो-खो कबड्डी,पुशअप,चिनअप,स्कीपिंग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग प्रदीप पटेल बालिका वर्ग में ज्योति मौर्य,200 मीटर दौड़ में जगापट्टी के नितेश कुमार,कुश्ती में जगापट्टी के सत्यप्रकाश यादव,800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बरेमा के नितेश पटेल बालिका वर्ग में भटौली के प्रियांशी,कबड्डी में भटौली की टीम,लम्बीकूद में रामेश्वर के नितिन पाल,ऊँचीकूद में ज्योति मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को नोडल शिक्षक संकुल प्रदीप शुक्ल ने पुरस्कार व सम्मान पत्र दिया। ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिता कालिकाधाम इण्टर कालेज सेवापुरी के राष्ट्रवीर निहाला सिंह स्टेडियम पर होंगी। इस अवसर अजीत कुमार,चन्द्रसेन सिंह,मुकुल मौर्य,चन्द्रभूषण सिंह,ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,रश्मिलता त्रिपाठी,स्मृति श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक व न्याय पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News