विनोद यती की खास रिपोर्ट
पंचायत भवनों में लाइब्रेरी निर्माण एक सप्ताह में सचिव पूरा करें: बीडीओ हरहुआ अमृत सरोवर तालाब,जाबकार्डो की सीडिंग पर करें अमल। वाराणसी।विकास खंड हरहुआ में खंड विकासअधिकारी डॉ0रक्षिता सिंह द्वारा समीक्षा बैठक मेअमृत सरोवर तालाब पर सचिववार ग्रामपंचायतवार नए अमृत सरोवर तालाब का गाटा संख्या एवम क्षेत्रफल के विस्तृत विवरण के साथ स्थल चयन कर दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। मनरेगा योजना अंतर्गत ग्रामपंचायत वार चक मार्ग के निर्माण हेतु,मनरेगा श्रमिको के अवशेष बचे जॉब कार्डो का आधार सिडिंग हेतु सचिवो को निर्देशित किया गया। दो दिन के अंदर शत प्रतिशत आधार सिडिंग कार्य पूर्ण हर हाल में हो जाय। पंचायत भवन में लाइब्रेरी निर्माण हेतु सचिवो को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराने हेतु कड़े निर्देश दिया गया तथा गोवंश आश्रय स्थलों हेतु नैपियर घास लगाने हेतु निर्देश दिया गया । अनुपस्थित सचिव एवम तकनिकी सहायक मनरेगा के उक्त दिवस का वेतन रोकने का कड़ा निर्देश दिए गये। बैठक में प्रमुख रूप से सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गोंड़,सहायक सांख्यिकी अधिकारी शैलेंद्र सिंह,लेखाकार रविंद्र कुमार यादव व सचिव उपस्थित रहे