अतुल राय कि खास रिपोर्ट
चोलापुर-पुलिस आयुक्त वाराणसी ए. सतीश गणेश के द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ अमित श्रीवात्सव के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर टीम द्वारा मु0आ0195/2022 धारा498ए/304बी दहेज हत्या के आरोप में फरार अभियुक्त गण रमेश पुत्र महेंद्र प्रसाद ,आदेश कुमार पुत्र महेंद्र प्रसाद, रन्नोदेवी उर्फ हीरावती देवी पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी गण ग्राम शिवरामपुर थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया उक्त के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है,अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राहुल मौर्य चौकी प्रभारी गोसाईपुर,उप निरीक्षक विकास पाण्डेय हेड कांस्टेबल उदित नारायण यादव ,महिला कांस्टेबल मोनिका तिवारी थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ने गिरफ्तार किया।