UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जन - जन को बैंक से जुडने एवं योजना का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित*

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

चोलापुर-विकास खंड चोलापुर के ग्राम हाजीपुर में रविवार को अमृत महोत्सव के तहत बडौदा यू .पी . बैंक सघन जनसम्पर्क सह बृहद श्रृण वितरण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ आयोजन के मुख्य अतिथी डी .पी . ग्रोवर अध्यक्ष बडौदा यू .पी . बैक , विशिष्ट अतिथी एम .के . हालदार प्रशासनिक प्रमुख वाराणसी , कार्यक्रम की अध्यक्षता एम . के . झा क्षेत्रीय प्रबन्धक वाराणसी ने किया। मंच पर आसीन शौरभ रघुवंशी, विरेन्द्र राम ग्राम प्रधान हाजीपुर एवं बडौदा यू .पी . बैंक के कार्यक्रम में जुटे सैकडो क्षेत्रिय महिला, पुरुष एवं ग्रामीण किसानों को सम्बोधित करते हुए एम .के . हालदार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं एवं लाभ के बारे में बताया।एवं जन -जन को बैंक में अपना एक खाता खोलने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि बैक से जुड़कर आप लोग योजना का लाभ ले सकते है। जैसे पशुपालन श्रृण , मत्स्य पालन श्रृण , बकरी पालन, व्यापार, कृषि श्रृण, व शिक्षा श्रृण , गृह लोन , महिला समूह, महिला सखी श्रृण कम से कम व्याज पर एवं सब्सीडी के साथ किसान क्रेडिट एवं श्रृण का लाभ उठा सकते है। सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजना हम सबके हित एवं उज्वल भविष्य के लिए बडौदा यू.पी. बैंक अग्रणी है। कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में जुटे महिला एवं पुरुष को सम्बोधित करते हुए डी. पी ग्रोवर अध्यक्ष बडौदा यू .पी बैंक ने बताया कि वाराणसी जिले का सबसे अग्रणी एवं सबसे ज्यादा खाता धारक बडौदा यू .पी. बैंक में है। वाराणसी जिले में अन्य बैंकों की अपेक्षा सबसे ज्यादा कुल 64 शाखाएं है। वही डी. पी . ग्रोवर ने बताया कि वृहद श्रृण कार्यक्रम के तहत 22 लाभार्थियों में एक करोड का श्रृण वितरण किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News