बजरंगबली तिवारी की खास रिपोर्ट
शहीद भगत सिंह की जयंती दिव्यांगजनों को वितरित हुआ उपकरण
वाराणसी। शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सहयोग से क्षेत्र के दिव्यांगो को दिव्यांग उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, आंख का चश्मा,छड़ी सीपी, बच्चों का व्हीलचेयर आदि वितरित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के सहसंयोजक विजय पाण्डेय ने बताया कि आज करीब 60 से अधिक दिव्यांगो को उपकरण वितरित किया गया।
इस अवसर पर अजय चौबे, डा0 राकेश पाण्डेय, डॉ शुभम कुमार सिंह, डॉक्टर आदर्श कुमार ने एलिम्को के तरफ से सोनू सिंह, रामपलट, पोलावन, निशा, रंजन कुमार राम, ब्रिज त्रिलोकी समेत कई दिव्यांगो को उनके सुविधाजनक उपलब्ध चीजें वितरीत किया।