UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का होटल में फंदे से लटकता मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस*

Updated on: 13 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

सवांददाता- विवेक राय

 

सारनाथ- भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का रविवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता शव मिला है। घटना की जानकारी जैसे ही फैली हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में से एक थीं।आकांक्षा इंस्टाग्राम पर पर भी काफी पॉपुलर थीं। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। वे पिछले दिनों वाराणसी आई थीं। शनिवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में ठहरी थी और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।आनन फानन में होटलकर्मियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी, इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।बता दें, आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News