UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विद्यालय प्रांगण में एक कमरे का हुआ शिलान्यास।

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*वाराणसी* हरहुआ ब्लाक के तारापुर विद्यालय में दो कमरों में 1 से कक्षा 5 तक बच्चों को पढ़ाया जा रहा था । जिससे बच्चों एवम शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रिंस चौबे जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा व प्रधान उदयपुर सुधधु राम ने कई जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक कक्ष भवन के निर्माण का आश्वासन दिया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज उपरोक्त द्वय समाजसेवियों संग प्रधानाध्यापक ने भूमि का शिलान्यास पूजन संग नारियल तोड़कर पांच फावड़ा चलाकर किया। उक्त अवसर पर गांव के सम्भान्त जन उपस्थित रहे। वहीँ पर कई ग्रामीणों ने दो कक्ष भवन के निर्माण की मनसा जाहिर की। प्रिंस चौबे ने कहा कि प्रयास जारी है जल्द ही माननीय मंत्री जी इस आश्वासन को पूरा करेंगे।भवन बन जाने से गर्मी के दिनों में धूप व बरसात में पानी से बचाव होगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News