UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाने में लगी चौपाल,महिलाओं ने जाना अपना अधिकार*। 

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*जंसा थाने का भ्रमण कर महिलाओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली*।

 वाराणसी,रामेश्वर।आशा ट्रस्ट व लोक समिति के तत्वाधान में चल रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं और किशोरी लड़कियों को जंसा थाना का भ्रमण करवाया गया।महिलाओं ने थाने के अंतर्गत होने वाली प्रशासनिक कार्यवाइयों के बारे में जाना। इस दौरान थाना जंसा में लड़कियों व महिलाओं संग थाना चौपाल लगाई गयी।थाना चौपाल में उपस्थित थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने विस्तार से महिलाओं को उनके अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया। उपनिरीक्षक एस आई बनारसी यादव ने लड़कियों और महिलाओं को आपातकाल के दौरान मदद के लिये शुरू किये गए हेल्पलाइन लाइन नम्बर 100,181,1090 का इस्तेमाल करने के बारे में बताया और लड़कियों महिलाओं के सुरक्षा के लिए बनाये गए घरेलू महिला हिंसा विरोधी कानून, पॉस्को कानून की भी जानकारी दिया। इसके बाद एक-एक कर किशोरियों महिलाओं ने अपने आँखों देखे अनुभवों के आधार पर पुलिस से जुड़े कई व्यवहारिक सवाल किये। जिसका थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने तार्किक सवालों की सराहना करते हुए बेहद संवेदनशीलता से सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब हम पुलिस को लेकर एक नकारात्मक छवि अपने मन में रखते है, जिसके कई कारण हो सकते है और इसके चलते महिलाओं के मन में पुलिस को लेकर डर बना रहता है। नतीजतन कई बार वे संगीन अपराधों के बावजूद पुलिस तक मदद के लिए नहीं पहुँच पाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन का इस तरह किशोरियों के साथ थाना-भ्रमण और परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजन करने में सहयोग करना,समाज के आगामी सकारात्मक बदलाव का शुभसंकेत है। कई लोगों ने अपने गाँव में हो रहे जुआ और शराब की दुकान बंद करने की माँग किया।लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने संस्था की तरफ थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार व उपनिरीक्षक बनारसी यादव को संविधान प्रस्तावना का कैलेंडर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का स्वागत ग्राम प्रधान राजेश पटेल,अध्यक्षता अनीता पटेल एवं धन्यवाद सोनी और संचालन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष चद्रदीप कुमार,उपनिरीक्षक बनारसी यादव,एंटी रोमियो प्रभारी रामप्रवेश यादव,ग्राम प्रधान राजेश पटेल, हेड कांस्टेबल श्यामनारायण,महिला कांस्टेबल सोनी यादव,उमा कुमारी,दीप्ति त्रिपाठी,चन्द्रकला,मन्जू,शीला,प्रियंका,रीया रामबचन,सोनी,आशा,सरोज,शिवकुमार,सुरेश कुमार,अरविन्द,अनीता आदि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News