UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किशोरी से देहव्यापार का गंदा धंधा करवाने वाले हुए गिरफ्तार

Updated on: 20 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* धर्म की नगरी में धड़ल्ले से हो रहे देहव्यापार जैसे गंदे काम को रोकने के लिए लगातार कमिश्नरेट पुलिस की टीम जुटी हुई है। वाराणसी के जैतपुरा थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर और पैसे का लालच देखकर अनैतिक देहव्यापार के कार्य करवाए जाने के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर जैतपुरा थाने के थाना प्रभारी मथुरा राय ने बताया कि अभियुक्तों को सिगरा थाना क्षेत्र के कमलापति त्रिपाठी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि 16 फरवरी को एक युवक ने शिकायत किया कि उसकी नाबालिग बेटी लगातार अपने घर से गायब रहती है। इस पर पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि वह प्रकाश विश्वकर्मा निवासी देवकालपुर थाना केराकत के संपर्क में है। उक्त व्यक्ति के द्वारा नाबालिग से अवैध देहव्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी के साथ एक अन्य युवती को देहव्यापार में शामिल होने का पता लगा। दोनो को पुलिस टीम ने सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया। उक्त दोनों आरोपियों पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। वही नाबालिक किशोरी को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News