UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राजातालाब पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन से सम्बन्धित तीन अदद ट्रैक्टर मय ट्राली को किया सीज*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.04.2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चौरा माता मंदिर जयापुर के पास से खनन कर अवैध मिट्टी ले जा रहे 03 अदद ट्रैक्टर-टाली (1. ट्रैक्टर इंजन नं0 3100 EL 114K1127370F3 सोनालिका 2. वाहन सं0 UP 65 EK 2097 3. वाहन सं0 UP 65 CK 7782 आईसर 548) को रोक लिया गया । मिट्टी के खनन व ट्रैक्टर के कागजात न मिलने पर एम.वी. एक्ट में नियमानुसार सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी जक्खिनी,उ0नि0 सत्यजीत सिंह,हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News