संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध अपराधियों पर रोकथाम व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-057/23 धारा 379/411 | भा0द0वि0 से संबंधित 02 वांछित अभियुक्ताओं को आज दिनांक 27.04.2023 को समय करीब 11.40 बजे सिंहपुर अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तागण के कब्जे से चोरी से संबंधित कुल 15,000/- | रु० नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्तागण ने बताया कि हम लोग आपस में गुट बनाकर रेकी कर उत्सवों व शादी समारोहों भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चोरी की घटना करते हैं। दिनाँक 09.02.2023 को हम दोनों लोग अच्छे कपड़े पहनकर शादी समारोह में भीड़ में घुसकर एक महिला जो पर्स लेकर शादी समारोह का संचालन कर रही थी तथा पर्स से रूपये निकालकर यदा-कदा लोगों को दे रही थी, जैसे ही उसने सोफे पर पर्स रखा तो मौका पाकर भीड़ में हम लोगों ने चोरी कर लिया और चुपके से बचते-बचाते। हुये हम मैरेज लान के बाहर आ गये, जहाँ पर इस चोरी की घटना में हमारे सहयोगी भदौरिया आदिवासी व खुदबीर आदिवासी के साथ हम दोनों मौके से भाग गये थे व पर्स में नगद रूपये को हम चारों ने आपस में बाँट लिया था। अँगूठी व अन्य जेवरात भदौरिया व खुदबीर ने कहाँ बेंचा हम लोगों को जानकारी नहीं है. यह उसी चोरी के कुछ 15,000/-रू0 हमारे पास बचे हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 धर्मपाल सिंह,उ0नि0 अजितेश चौधरी,उ0नि0 अखिलेश वर्मा,हे0का0 रामबाबू,हे0का0 रामानन्द,का0 मोहित मीणा,म0का0 मंजू जायसवाल,म०कां० प्रियंका थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रही।