UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जल ही जीवन है ,जीवन को बचाने हेतु जल को बचायें: अवधेश सिंह

Updated on: 17 June, 2026

अतुल सोनी की खास रिपोर्ट

जल ही जीवन है ,जीवन को बचाने हेतु जल को बचायें: अवधेश सिंह

हरहुआ मे सेवा पखवाड़ा दिवस अंतर्गत"कैच द रेन"कार्यक्रम संपन्न

चोलापुर क्षेत्र-जल ही जीवन है ,और जीवन को बचाने के लिए हमे समवेत प्रयास से जल को बचाना होगा" यह पंक्तियाँ एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सेवा पखवाड़ा दिवस अंतर्गत"कैच द रेन" कार्यक्रम मे बोलते हुए कहीं।
        अवर अभियंता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र कुमार ने योजना कै बारे मे उपस्थित लोगो को विस्तार से समझाया।
एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह ने जल संचयन की आवश्यकता पर बल देते हुए इसमे जनजागरूकता की आवश्यकता बताई।
 कार्यक्रम मे एडीओ सहकारिता ने उपस्थित कर्मचारियो और जनप्रतिनिधियो को जल बचाने की शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम मे चंद्रशेखर बोरिंग टेक्नीशियन,अमितेश श्रीवास्तव,अंजनी श्रीवास्तव,रवीन्द्र यादव,सतीश यादव,रीतू सिंह,श्यामेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News