अतुल राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी /वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0न0 2837/15 धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त बबलू विश्वकर्मा पुत्र अन्तू उर्फ अनन्त लाल निवासी ग्राम मुर्दहा बाजार थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 28.02.2022 को समय 03.50 बजे वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राजेश त्रिपाठी,उ.नि. पंकज कुमार सिंह,हे. का. विवेक पासवान,हे. का. अमरदेव प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।