UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विकास कार्यो को जानबूझकर रोकना गलत परंपरा : अवधेश सिंह*

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*एडीओ सहकारिता ने चौका मे नाली निर्माण के विवाद को सुलझाया*वाराणसी*।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामपंचायत चौका मे भूमिगत नाली निर्माण की जाँच की।उल्लेखनीय है कि नाली निर्माण कार्य को चमेली देवी और उनके परिजनो द्वारा भूमिविवाद बताकर रोक दिया गया।जिसपर ग्रामपंचायत सदस्य प्रभात सैनी ने उपजिलाधिकारी सदर और बीडीओ हरहुआ से शिकायत की।

शिकायत की जाँच में मौके पर पहुंचे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने अवरोध उत्पन्न कर रहे ग्रामीणो को समझा बुझा कर किसी तफह से मनाया।उन्होने कहा कि ग्रामपंचायतों में विकास कार्यो का विरोध करने की परंपरा को गलत बताया।एडीओ सहकारिता ने मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष से क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइपो को बदलवाने के लिए कहा।जाँच के दौरान ग्रामप्रधान शिवानी सिंह,प्रधान प्रतिनिधि उदयप्रताप सिंह,रोजगारसेवक विजय पटेल व ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News