विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के ग्राम सभा चौबेपुर वर्तमान ग्राम प्रधान राघवेन्द्र जयसवाल उर्फ गोलू के समर्थकों नें अपनीं-अपनीं दुकानें बंद कर अपनें प्रधान के पक्ष में रिहाई को ललेकर विरोध जताया और रामलीला मैदान में धरना कर अपनी बात रखना चाहा जिसे प्रशासन नें विफल करते हुये कहा की बिना परमीशन कुछ नहीं होगा। टेन्ट वगैरह हटवाते हुये पुलिस नें नाकाम कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान राघवेन्द्र जयसवाल उर्फ गोलू की माता निर्मला देवी नें अपनें समर्थकों के साथ धारा संख्या 302/306/308/147/148/323/व एस्टीएसस मुकदमें वांछित ग्राम प्रधान राघवेन्द्र जयसवाल की रिहाई को लेकर थानाप्रभारी नीरक्षक राजेश सिंह को सौंपा ज्ञापन सौंपा।