UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जातिगत गणना करेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी*

Updated on: 20 July, 2026

आजाद खान की खास रिपोर्ट

 राजातालाब में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सेवापुरी तथा रोहनिया विधानसभा के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए यहां योजनाएं भी बनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। तमाम सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर पार्टी ने पिछड़े महीने सावधान यात्रा भी निकाली थी।जिसे प्रदेश की जनता का व्यापक जनसमर्थन मिला।अब कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लगाया जा रहा है। एक कार्यकर्ता को छ बूथ की जिम्मेदारी दी जा रही है।वे वहा पार्टी को मजबूत करेंगे।साथ ही कार्यकर्ता उन बूथों पर जातिगत जनगणना का कार्य भी करेंगे। मैनपुरी में हो रहे उप चुनाव उनके बारे में पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि वह सीट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जा सकती है।वहां पर लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से त्रस्त रहे हैं। इसलिए निम्न जाति वर्ग के लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में वोट के रूप में बदल सकता है।इस दौरान यहां पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से पूर्व राज्य मंत्री उमरावती देवी,राजेंद्र पटेल प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वांचल,नित्यानंद,संतोष राजभर आदि थे।इस दौरान कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई।जिसमें अरुण राजभर को युवा मंडल अध्यक्ष हौसला राजभर को सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष दुर्गा राजभर को रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष के साथ सिद्धार्थ राजभर,दिनेश देव,वीरेंद्र राजभर,मुकेश राजभर,छेदी राजभर,श्याम राजभर को भी भिन्न भिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News