अतुल राय की खास रिपोर्ट
-----
*चिरईगांव* विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पियरी में सोमवार को कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख चिरईगांव अभिषेक सिंह ने कहा कि सरकार की अधिकतर सेवाएं अब ऑनलाइन होने जा रही हैं। जिसके चलते इस कॉमन सर्विस सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी सेवाओं को ऑनलाइन तरीके के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए। इस सेंटर पर आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ऑनलाइन खतौनी बनाने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सर्विस होने के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए सरकारी विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सारी प्रक्रिया अब ऑनलाइन तरीके के साथ ही संपन्न होगी। उक्त अवसर पर बीडीओ चिरईगांव राजेश वर्मा ने सरकारी स्तर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के दौर में गांवो में कॉमन सर्विस सेंटर काफी कारगर साबित हो रहा है।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत कमलेश सिंह,ग्राम प्रधान गीतांजलि सिंह,नितेश सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह मंटू,सचिव,ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।