विवेक राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।हरहुआ सभागार मे आयुष्मान कार्ड की प्रगति समीक्षा बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कमलकिशोर आईएएस की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक मे प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 संतोष कुमार ने आशा,एएनएम और पंचायत सहायको की प्रगति की समीक्षा की और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कमलकिशोर आईएएस ने लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायको और स्वास्थ्यकर्मियो को कार्यवाई की चेतावनी दी।बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,रवीन्द्र यादव आँकिक,गोविन्द गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।