UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी विद्यापीठ ने जीता फाइनल शीएट बना उपविजेता*।

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

(महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों की अंतर-महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2023)

हरहुआ।सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयोजन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता -2023 का *फाइनल मैच* आज 02 फ़रवरी को हरहुआ स्थित *स्व.विवेक सिंह एकेडमी स्टेडियम* में शीएट पी जी कॉलेज और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,कैंपस के बीच हुआ।फाइनल मैच में काशी विद्यापीठ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीएट ने हिमांशु मालवीय के 49 एवं आकाश के 24रन की बदौलत जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी काशी विद्यापीठ ने अंतिम ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। काशी विद्यापीठ के विनम्र रौनियर को *मैन ऑफ द मैच* तथा शीएट के ओम वर्मा को *मैन ऑफ़ द सीरीज* का पुरस्कार दिया गया।फाइनल मुकाबले पर्यवेक्षक के रूप में काशी विद्यापीठ के प्रो.संतोष कुमार,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ अमरेंद्र सिंह,शीएट पी जी कॉलेज के निदेशक नवीन कुमार सिंह,प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह,विवेक सिंह एकेडमी के निदेशक रणजी खिलाड़ी सीमांत सिंह,विपुलेन्द्र सिंह,चयनकर्ता डॉ अरविन्द,अमल चतुर्वेदी,डॉ दिनेश सिंह,मुन्ना सिंह,खेल सचिव डॉ संजीव कुमार सिंह,डॉ अरविन्द सिंह, डॉ दिग्विजय वर्मा,साक्षी सिंह,डॉ सुजीत सिंह,डॉ सीमांत प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।उपविजेता और विजेता टीम को विवेक सिंह एकेडमी के संस्थापक गौरीशंकर सिंह,निदेशक नवीन कुमार सिंह,प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News