अतुल राय की खास रिपोर्ट
थाना चौबेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अपराधी को गिरफ्तार
चौबेपुर।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में 29.09.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 418/2022 धारा 323/342/363/366/354क/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सन्तोष सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी ग्राम धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को धौरहरा अम्बेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह,उ0नि0 काशीनाथ उपाध्याय,का0 मिथलेश यादव थाना चौबेपुर के द्वारा गिरफ्तार किया गया।