अतुल राय की खास रिपोर्ट
बारह दिनों तक प्रतिदिन यथार्थ गीता पाठ के बाद बिरहा शुरु होगा।
हरहुआ। हरहुआ विकास खंड के आयर बाजार में लोक गायन कला बिरहा दंगल का सबसे बड़ा कार्यक्रम 29 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का समापन नौ नवंबर को होगा। बारह दिवसीय बिरहा दंगल कमेटी की बैठक आयर बाजार में शिव मंदिर पर हुआ। बैठक में भोजपुरी लोक गायन के कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा की गई।बारह दिवसीय बिरहा दंगल कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि बारह दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सुरेंद्र यादव एवं सुदई राम यादव के बीच होगा। बारह दिनों तक शाम को यथार्थ गीता पाठ किया जायेगा उसके बाद बिरहा का कार्यक्रम होगा। जिसमे पूर्वांचल एवं बिहार के 24 कलाकार अपने कला के जौहर को प्रदर्शित करेंगे। सुरेंद्र यादव (बलिया) संग सुदई राम यादव (भदोही),दीपक सिंह संग (वाराणसी) संग सुमित्रा नंदिनी (प्रयाग राज,छोटेलाल बनारसी संग सबिता भारती(आजमगढ़),नीतू राज(वाराणसी) संग प्रीति पाल (प्रयागराज),पंकज पाल "पुजारी" (वाराणसी) संग उजाला यादव (आजमगढ़),ओमप्रकाश दिवाना (मोहनिया बिहार) संग ज्ञानी यादव(वाराणसी), देवा लाल यादव (बिहार) संग लक्ष्मी प्रियदर्शी (बिहार),दुर्जन यादव (वाराणसी) संग नंदलाल रवि (गाजीपुर),भैयालाल पाल (वाराणसी) संग रजनीगंधा (मोहनिया बिहार),महेंद्र बच्चन (जौनपुर) संग मीरामूर्ति (डुमराव बिहार),डा मन्नू यादव(मीराजापुर) संग रामजन्म टोपी वाले (नौगढ़ चंदौली, विजय लाल यादव(गाजीपुर) संग ओमप्रकाश सिंह यादव(बक्सर बिहार) के बिरहा के दिग्गज कलाकारों के साथ उभरते कलाकारों को मौका दिया गया है। दिनेश यादव ने कहा कि बिरहा लोक कला है जिसे जीवंत रखने के लिए बड़े कार्यक्रम बहुत जरूरी है।बैठक में दिनेश यादव गायक,विजय बहादुर यादव,रामदुलार यादव,पारस यादव,रामबचन पाल फौजी,बाबूलाल यादव,पियूष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।