UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डिलिवरी ऑर्डर लेकर फरार अभियुक्तगण को मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*कब्जे से सात अदद मोबाईल फोन के सील बंद डब्बे,दो अदद स्मार्ट वाच, एक अदद एयर पॉड,एक अदद लोवर एक अदद फेस वॉश,एक अदद नेक फैन व माल की बिक्री से प्राप्त कल 1990/- रुपये नगद बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वाछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जान के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-199/23 धारा 407,411,419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1 कृष्ण मोहन गौड उर्फ मोनू पुत्र मारकण्डेय गौंड निवासी जंगल धूसड भट्टा चौराहा पिपराइच रोड थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर व 2 विशाल कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी चार फाटक रोड हुनमान मन्दिर गली मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को दिनांक 26.06.2023 को समय करीब 08.30 पीएम पर हरिहरपुर गेट मड़ौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 07 अदद मोबाईल फोन के सील बंद डब्बे, 02 अदद स्मार्ट वाच, 1 अदद एयर मॉड 1 अदद लोवर 1 अदद फेस वॉश, 1 अदद नेक फैन व माल की बिक्री से प्राप्त कुल 1990/- रुपये नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण दिनाँक 23.06.2023 को चाँदपुर महेशपुर इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की शाखा के हब इंचार्ज श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव नि0 बी0पी0 116 पटेल नगर मुगलसराय जिला चन्दौली ने शुभम कुमार नामक डिलीवरी ब्वाय के द्वारा 39 आर्डर जिसकी किमत लगभग 2.5 लाख है लेकर फरार हो जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना मंडुवाडीह में मु0अ0सं0- 0199/2023 धारा 407 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पंकज पाण्डेय के द्वारा संपादित की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्तगण कृष्ण मोहन गौड उर्फ मोनू व विशाल कुमार ने बताया कि हमदोनों गोरखपुर से प्लान बना कर आये थे, फ्लिपकार्ट में डिलिवरी ब्वाय का काम लेकर वहां से सामान मिलने पर उसको लेकर भाग जायेगे और जो भी लाभ होगा उसको हमलोग आपस में बाट लेगें।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 विमल कुमार मिश्रा,उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय,हे0का0 परवेज खान,हे0का0 सुरेश सरोज,का0 सूर्यभान थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News