अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ,वाराणसी*।विकास खंड हरहुआ के सभी न्याय पंचायतों में एक साथ शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक अनुदेशक और शिक्षामित्र शामिल हुए।जिन्होंने अपने विद्यालय को निपुण बनाने की कार्ययोजना और उसमें आने वाली कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की। न्याय पंचायत मढ़वा में उच्च प्राथमिक विद्यालय की अनुदेशक श्रीमती अनिता गुप्ता,प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर की सहायक अध्यापक साधना सिंह न्याय पंचायत मुर्दहा में प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुर चौका की सहायक अध्यापक एवं शिक्षक संकुल श्रीमती ज्योति सिंह ने अपना प्रस्तुतिकरण किया। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षक संदर्शिका का अनुप्रयोग सटीक रणनीति से विकास खंड हरहुआ के सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के उत्साहजनक परिणाम आ रहे हैं।इन बैठको में सभी एआरपी संजय द्विवेदी,विमल सिंह,अरविंद यादव डायट मेंटर,नोडल शिक्षक संकुल अजय श्रीवास्तव,अरविंद कुमार दीक्षित,संदीप गौर,शिवाजी सिंह,राजेश्वर सिंह राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।