UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ वाराणसी के चुनाव में अमलेश बने जिला अध्यक्ष

Updated on: 05 June, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 


वाराणसी।चोलापुर के जमुनीपुर स्थित जनतंत्र जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ वाराणसी  का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक अवधेश मिश्र के नेतृत्व में अमलेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष,भुवनेश्वरी नन्दन पाण्डेय को महामंत्री,सत्यदेव सिंह को कोषाध्यक्ष,बृज श्याम तिवारी,शिवकुमार सिंह,शैलेंद्र सिंह,अजय कुमार पटेल,नीलम यादव को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों की सहमत से श्री ओमकार पांडेय एवं हरि शंकर सिंह को समिति का निर्विरोध संरक्षक घोषित किया गया। मौके पर संगठन के प्रवक्ता लाल जी पाठक,अंजनी नंदन पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News