अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पलहीपट्टी,वाराणसी में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनंत व्रत पांडेय सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेल का शारीरिक एवं मानसिक विकास में अत्यधिक महत्व है। हम सभी को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।प्रतिभागियों ने क्रीडा शपथ लिया। मशाल लेकर प्रतिभागियों ने दौड़ लगाया।खेल के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने 100 मीटर,200 मीटर,एवं 800 मीटर की दौड़,गोला प्रक्षेप,चक्र प्रक्षेप,भाला प्रक्षेप एवं लंबी कूद का आयोजित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को शनिवार को समापन समारोह में पुरस्कार एवं प्रमाण दिया जाएगा। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमित कुमार राय एवं डॉ सुधीर कुमार मानस के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डॉ सुमन मोहन एवं डॉ. सर्वेशानंद ने किया। डॉ. बृजेश कुमार मौर्य,डॉ नीति भोला,डॉ जयश्री द्विवेदी,डॉ सुमन,डॉ सुमन सिंह,डॉ ऋचा चौधरी,डॉ आरजू सिंह,डॉ आलोक यादव,डॉ उपेंद्र सिंह,डॉ सुनील कुमार मौर्य,डॉ बृजेश कुमार उपस्थित रहे।