UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त पिन्टू गिरफ्तार*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विकास सिंह

 

चौबेपुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 31.03.2023 को समय करीब 06.20 बजे कादीपुर स्टेशन रोड के पास से अभियुक्त पिन्टू पुत्र | अमृत बनवासी निवासी ग्राम रामदासपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0119/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 श्यामलाल सरोज,का० सचिन गोस्वामी,का0 कुलदीप यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News