UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त काशी- जोन श्री आर.एस.गौतम द्वारा जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस फोर्स के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने किया गया पैदल गस्त*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत श्री आर. एस. गौतम पुलिस उपायुक्त काशी- जोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थानाध्यक्ष दशाश्वमेघ व पुलिस फोर्स के साथ थाना दशाश्वमेध क्षेत्र के मदनपुरा, सर्राफा मार्केट, जगमबाड़ी, गदौलिया, बास फाटक में पैदल गस्त किया गया तथा गस्त के दौरान जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए जनता में मित्र पुलिस का संदेश भी दिया गया । जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाया जा सके तथा आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस से सहज रूप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकें तथा अपराधियों के बीच भय उत्पन्न हो एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित किया जा सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News