अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ* बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व संस्कार का ज्ञानार्जन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हम अपनी परम्पराओ से जितने दूर होकर भौतिक संस्कृतियों को अपनाएंगे तो कल के भारत बच्चे भी उसी मार्ग को अपनाने लगेंगे।इसलिए बच्चों को घर से ही भारतीय संस्कारो से जुड़ने पर जोर दिया जाना जरूरी है। उक्त बातें बीएसबी इंटर कालेज वार,काजीसराय,हरहुआ के वार्षिकोत्सव अवसर पर सम्बोधित करते हुए आचार्य पंकज दुबे जी ने व्यक्त किया।ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय "बब्बू" ने कहा कि बदलते परिवेश में हम बच्चों को परिवार व समाज के दायित्व से परिचित कराएं।भाजपा नेता अवधेश पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा का कमान इन्ही नन्हे मुन्ने भारत के बच्चों के कंधे पर होगी जिसके लिए इन्हें प्रेरणा की जरूरत है।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो से शमा को बांधते हुए मनमोहक,आकर्षक प्रस्तुति की। बच्चों को अतिथियों की ओर से पुरष्कार प्रदान की गई।प्रमुख अन्य आगन्तुक अतिथियों में कौशलेंद्र नारायण सिंह,विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय,भाजपा नेत्री सुनीता सिंह,भाजपा नेता जयप्रकाश पांडेय व समान्नित अभिभावक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने अतिथितियों का अंगवस्त्रम सहित स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 विवेक त्रिपाठी ने किया।