UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ पुलिस द्वारा तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से भिन्न-भिन्न मुकदमों से सम्बन्धित चोरी गयी टोटो व बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकास सिंह

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 111/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी तथा मु0अ0सं0 117/2023 धारा 379/411 | भादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र मुन्ना प्रजापति निवासी रसूलगढ़ सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी 2. अजय यादव पुत्र लालजी यादव निवासी रसूलगढ़ मुक्तेश्वर धाम कालोनी थाना सारनाथ वाराणसी 3. दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र अगनू साहू निवासी बनियापुर थाना चोलापुर वाराणसी को नक्खीघाट पुल के नीचे थाना सारनाथ से आज दिनांक- 19.03.2023 को समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे चोरी की एक अदद टोटो UP65LT6632 व एक अदद चोरी की बैट्री की बिक्री से प्राप्त कुल 3150 रुपये नकद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह,उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 मो० अहमद,उ0नि0 शिव स्वरुप पाण्डेय,हे0का0 राम बाबू,हे0का0 रामानन्द यादव,हे0का0 नन्दलाल यादव,का० मो0 शहदान,का0 मोहित मीणा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News