विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर वाराणसी -क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार की रात गांव के ही दो युवकों ने गांव के ही बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव 20 उम्र वर्ष को अपने घर पर बुलाकर वहां बीयर पीने के बाद आपसी कहासुनी हुई उसके बाद आरोपी अखिलेश यादव उर्फ अक्कल आग बबूला हो गया तुरन्त पिस्टल निकाल और युवक के पेट में गोली मार दी थी। उस मामले में पुलिस आरोपी को हर जगह दबिश दे रही थी लेकिन अपराधी पुलिस के पकड़ से दूर रहा इतने में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अखिलेश यादव उर्फ अक्ल यादव बनकट तिराहे पर गाड़ी का इंतजार कर रहा है तभी थाना चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए आरोपी को पकड़कर थाने पर लाया गया उसके पास से पुलिस ने एक 32 बोर का पिस्टल व 2 कारतूस संग मु0स0 512/22 धारा 307,504 आईपीसी मु0स0, 0519/2022 धारा 3/25 के तहत बनकट गांव निवासी आरोपी अखिलेश यादव उर्फ अक्कल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बनकट गांव के ही अखिलेश यादव उर्फ अक्कल ने पहले अपने घर पर युवक को बुलाया फिर उसके पेट में गोली मार दी थी । घायल युवक की मां आशा की तहरीर पर गांव के ही योगेश यादव व अखिलेश उर्फ अक्कल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वे दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस इन दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार उनके ठिकानों पर दविश दे रही थी कि शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे बनकट गांव के समीप कहीं भागने के फिराक में खड़ा था।तभी पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर का पिस्टल व 2 कारतूस भी बरामद कर उसे हत्या के प्रयास में जेल भेज दिया गया। वहीं दुसरे आरोपी योगेश यादव की तलाश में दविश जारी है।