UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पूर्व उपाध्यक्ष दी सेंट्रल बार एसोसिएशन अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह जानलेवा हमला*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 

*कुख्यात अपराधी अमित सिंह उर्फ टाटा के गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ता ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात*चौबेपुर- चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला निवासी अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये अवगत कराया हैं।की दिनांक 28/03/23 को रात्रि 8 बजकर 15 मिनट लगभग पर प्रार्थी के साथ गंभीर आपराधिक घटना कुख्यात अपराधी अमित सिंह उर्फ टाटा के द्वारा षडयंत्र के तहत कारित कराया गया है। जिसे कारित करने का कारण प्रार्थी के वर्ष 2021 में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी में उपाध्यक्ष रहने के दौरान अधिवक्ता समाज के अपराधीकरण के समापन हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाया गया था।जिसके कारण कुख्यात अमित सिंह उर्फ टाटा प्रार्थी से रंजिश रखने लगा व आए दिन प्रार्थी को अनके प्रकार की धमकी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में दी जाती रही प्रार्थी लगातार उक्त सम्पूर्ण प्रकरण व अपनी सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियो को लिखित रूप से सुचना व गुहार करता रहा।परन्तु पुलिस अधिकारियों की लापरवाही व अपराधी अमित सिंह तो प्राप्त प्रसासनिक संरक्षण के फलस्वरूप प्रार्थी के प्रार्थना पात्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। व दिनांक 28/03/23 को प्रार्थी के साथ रात्रि 8:15 लगभग पर गंभीर आपराधिक घटना अमित सिंह टाटा के षडयंत्र से कारित की गयी घटना कारित करने वालो ने स्पस्ट अमित सिंह का नाम लिया परन्तु आज दिनांक तक उक्त प्रकरण में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी व नामजद अपराधी खुलेआम घूम रहे है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News