चंदन प्रसाद सेठ की खास रिपोर्ट
पित्र विसर्जन के दिन इस वर्ष भी विशाल दंगल का हुआ आयोजन
वाराणसी-वाराणसी के ग्रामसभा अहिरान चमाॅव शिवपुर वाराणसी में हिंद केसरी साधो पहलवान के स्मृति में हर वर्ष की भाँति पित्र विसर्जन के दिन इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन उनके सुपुत्र राष्ट्रीय पहलवान बनवारी पहलवान एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामजी पहलवान द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजगरा विधायक माननीय त्रिभुवन राम जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और दंगल कार्यक्रम का आंनद उठाया।कार्यक्रम में अथिति के रुप में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष शशि प्रकाश चन्दन, छात्र नेता प्रमोद यादव एवं महामंत्री प्रत्याशी साहिल यादव मौजूद रहे।अध्यक्ष शशि प्रकाश चन्दन ने कार्यक्रम में कहा कि भारतीय खेलों में महत्वपूर्ण खेल दंगल एक बेहतरीन खेल है जिससे युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इसी तरीके कि प्रतियोगिता कराने कि पूरा प्रयत्न किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़े।