संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ,वाराणसी।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत पुआरीखुर्द मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ।चौपाल मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सभी शिकायतो का एक मंच पर निस्तारण के लिए चौपाल का आयोजन किया गया है।चौपाल मे विजय शंकर सिंह,रामचंदर यादव,विश्वनाथ यादव,अली हसन किसानो ने गेंहू की फसल नष्ट होने की बात उठाई।एडीओ सहकारिता ने कहा कि सभी किसानो को फसल नष्ट होने की क्षति पूर्ति दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।मौके पर उपस्थित प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य को किसानो का नाम और आवेदन पत्र नोट कराकर आवश्यक निर्देश दिए।वीरेंद्र गुप्ता ने पात्र व्यक्तियो को आवास न मिलने की शिकायत की।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि पात्र और आवासविहीन व्यक्तियो की सूची बनाकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय मे प्रस्तुत करे ताकि जांचोपरांत उन्हे आवासीय योजनाओ से लाभान्वित कराया जा सके।चौपाल मे सेक्रेटरी महेंद्रप्रताप सिंह ने लोगो की शिकायतो को लिपिबद्ध किया।ग्रामप्रधान विजय कुमार ने उपस्थित जनता के हरसंभव कल्याण की वचनबद्धता को दुहराया।ग्रामपंचायत सुतबलपुर मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय की अध्यक्षता मे चौपाल आयोजित हुई जिसमे उन्होने जनता की शिकायतो को सुना और उनके हरसंभव निस्तारण का आश्वासन दिया।चौपाल मे हथकरघा विभाग के वस्त्र निरीक्षक अनूप तिवारी,बोरिंग टेक्नीशियन चंद्रशेखर,अंजनी श्रीवास्तव,अजय सिंह,रोजगार सेवक राजेश कुमार,सर्वेश पटेल तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।