UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बारह दिवसीय बिरहा दंगल का हुआ समापन

Updated on: 17 June, 2026

विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
 

श्रोताओं का हमेशा ऋणी रहेगा बिरहा समाज: दिनेश यादव गायक

वाराणसी,हरहुआ। आयर बाजार हो रहे बारह दिवसीय बिरहा दंगल का  उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समापन के अवसर पर बारह दिवसीय बिरहा दंगल के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि बिरहा समाज श्रोताओं का हमेशा ऋणी रहेगा। लगातार 12 दिनों तक रात्रि जागरण करते हुए बिरहा जगत के सबसे बड़े कार्यक्रम को सफल बनाया है।कार्यक्रम के अंतिम दिन बिरहा सम्राट विजय लाल यादव गाजीपुर,ओमप्रकाश यादव बक्सर बिहार एवं आदित्य यादव सारनाथ के बीच बिरहा का मुकाबला हुआ। दोनो कलाकारों ने धुनों एवं तर्जों से खूब मनोरंजन किया। यथार्थ गीता के सत्रहवें "ओम तत सत श्रद्धा त्रय विभाग योग" एवं "सन्यास योग" नामक अट्ठारहवे अध्याय का पाठ मुकुंद जायसवाल एवं डा अनिल मौर्य ने किया। अतिथियों एवं गायक कलाकारों को बनारसी साफा बांध कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष रामसेवक मास्टर,डा0 अंकित यादव (भाजपा),डा0 अनिल यादव,गजानंद यादव,पियूष यादव उर्फ आंसू,बजरंग कुमार सिंह,वीरेंद्र यादव,विजय बहादुर यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। आर0 डी0 यादव ने संचालन किया। पारस यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News